पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती पर कंबल वितरण किया - श्रीकांत चतुर्वेदी
श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा अटल जी जैसा बनना अब सरल नहीं है क्योंकि वह पुरुष नहीं महापुरुष थे
CURATED BY – VIVEK KUMAR MISHRA | CITYCHIEFNEWS
सतना मैहर, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी एवं उनके समर्थकों द्वारा कंबल वितरण किया गया एवं बताते चलें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न वा पद्मविभूषण श्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जयंती के उपलक्ष में वृद्धा आश्रम में मैहर के यशस्वी विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी जी एवम समस्त भाजपा कार्यकर्ता द्वारा वृद्धजनों को कंबल वितरण किया और उनके स्वास्थ की जानकारी भी ली वहां डॉक्टर को बुलाकर बताया कि वृद्धजन को किसी भी प्रकार कोई समस्या न हो एवं उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए जिससे उनका क्रियाकलाप सही और उत्तम रहे इस बात पर विधायक जी द्वारा विशेष जोड़ दिया गया विधायक चतुर्वेदी जी ने अपने उद्बोधन में बताया पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं अटल जी जैसा बनना अब सरल नहीं है क्योंकि वह पुरुष नहीं महापुरुष थे श्री अटल जी ने निःस्वार्थ भाव से देश व समाज की सेवा की और भाजपा की स्थापना के माध्यम से देश में राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी जहां एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में विश्व को उभरते भारत की शक्ति का एहसास करवाया तो वहीं दूसरी ओर देश में सुशासन की परिकल्पना को चरितार्थ किया उनके विराट योगदान को देश हमेशा याद रखेगा एवं उनके पद चिन्नू पर चलेगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से सम्मिलित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का कम कुछ इस तरह रहा मंडल अध्यक्ष विकाश तिवारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैलाश गौतम धीरज पाण्डेय संतोष सोनी प्रमोद सिंह संजय पाण्डेय विनोद शांतनु तुषार अग्रवाल रीता आहूजा छोटू सिंह वीरू पाजी अरुण चौरसिया हामिद पठान आदि उपस्थित रहे