CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS

शहडोल, आदिवासी अंचल में सुनहरी रेत का काला कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है, जिले में माफियाओ का बड़ा कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ रेत माफियाओ ने ट्रैक्टर से कुचलकर पटवारी एवं सहायक उप निरीक्षक की हत्या कर दी थी, बावजूद बदस्तूर जारी अवैध रेत खनन अभी भी जारी है। आखिरकार अब पुलिस ने कार्यवाही कर यह साबित कर दिया कि अवैध रेत क्षेत्र से निकली जा रही है।
शहडोल। ब्यौहारी थाना पुलिस ने बीती रात्रि रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते तीन ट्रैक्टरों को जप्त कर 6 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है,  पुलिस ने तीन ट्रैक्टर चालकों को गिरफ्तार कर वाहन मालिक की तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीती रात्रि नगर से पुलिस ने यह कार्रवाई को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार झापर नदी से रेत का अवैध खनन का तीन ट्रैक्टरों में इसका परिवहन किया जा रहा था, तीनों ट्रैक्टर ब्यौहारी नगर में रेत डंप करने पहुंचे तभी बीती रात्रि पुलिस की विशेष टीम ने घेराबंदी कर तीनों ट्रैक्टरों को रेत सहित जप्त कर कारवाही की है। तीन चालकों  को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। इस मामले में कुल छह आरोपी बनाए गए हैं जिसमें ट्रैक्टर चालक एवं वाहन मालिक शामिल है।
पुलिस अधीक्षक राम जी श्रीवास्तव के निर्देश पर थाना प्रभारी ब्यौहारी अरुण पांडे की टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही को अंजाम दिया है, मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि नगर में अवैध रेत डंप करने तीन ट्रैक्टर आ रहे हैं। तभी पुलिस ने नगर में  घेराबंदी का तीनों ट्रैक्टरों को जप्त कर चालकों को गिरफ्तार किया है, वाहन मालिक भी इस मामले में आरोपी बनाए गए हैं। 6 लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर कारवाही की गई है।जिसमें खनिज अधिनियम व अन्य धाराओं पर मामला दर्ज किया गया है।