CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बीकेएसएन गवर्नमेंट कॉलेज शाजापुर में राष्ट्र चिंतन संघ, महाविद्यालय युवा टोली द्वारा भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका विषय महिला सशक्तिकरण में समाज की भूमिका रहा। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो मीनू गिडवानी ने की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पवित्रा राठौर, द्वितीय स्थान राजपाल गुर्जर तथा तृतीय स्थान पीयूष राठौर ने प्राप्त किया जिन्हे पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डॉ दिनेश कुमार निंगवाल, प्रो दुष्यंत कुमार यादव, प्रो हरेन्द्रसिंह गुर्जर, डॉ बीएल मालवीय, प्रो धर्मेन्द्र कुमार सोनी, प्रो गरिमासिंह परिहार उपस्थित थे। संचालन छात्र अभिषेक शर्मा ने किया तथा आभार रोहित कराड़ा ने माना।