नरेंद्र मोदी के भारत का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर देवबंद में भाजपाइयों ने मनाया जश्न
मिष्ठान वितरण कर शुभकामनाएं प्रेषित की
CURATED BY – GAIURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, नरेंद्र मोदी के भारत का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की खुशी में भाजपा नगर मंडल देवबंद अध्यक्ष अरुण गुप्ता के नेतृत्व में भारी संख्या में भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय घोष करते हुए रेलवे रोड स्थित सुभाष चौक पर पहुंचकर मिष्ठान वितरण कर शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर देवबंद भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा को माला एवं पुष्प अर्पण कर कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की सरकार आगे भी नई ताकत, अद्वितीय ऊर्जा और तीव्र गति के साथ देश की जनता की सेवा करने के साथ भारत को 2047 तक विकसित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपना कार्य अवश्य ही पूर्ण करेगी। नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश में भय मुक्त सुरक्षित वातावरण देने का काम किया गया है। जबकि विपक्ष ने मतदाताओं को भ्रमित कर कुछ सीटों पर भले ही विजय हासिल कर ली हो परंतु उनका भ्रम जल्दी ही दूर हो जाएगा और वह इस विकास की सरकार के साथ जुड़ेंगे ऐसा उन्हें विश्वास है। इस अवसर पर राजेश अनेजा, कुलदीप सैनी, श्याम चौहान, आलोक खटीक, अमित गर्ग, विजेश कंसल, पंडित विशाल शर्मा, विशाल गर्ग, अजय गर्ग, मोहनलाल कोरी, सचिन शर्मा आदि उपस्थित रहे।