एक दिवसीय प्रवास पर शहडोल पहुंचे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा
दिग्विजय सिंह के चुनाव नही लड़ने कों लेकर बी ड़ी शर्मा ने बड़ी बात कही
CURATED BY - KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, देश में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा आज शहडोल पहुंचे जिसकी झलक शहडोल जिले में देखने को मिली, प्रदेश अध्यक्ष वी ड़ी शर्मा आज शहड़ोल भाजपा कार्यालय पहुंचे जंहा उन्होंने लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन किया, इस दौरान भाजपा के पद अधिकारि व कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया साथ ही लोकसभा चनाव जितने की टिप्स भी दी, विधान सभा चुनाव प्रत्येक कार्यकर्ता जिस तरह पूरी ताकत से बूथ जीते ठीक उसी तरह लोकसभा की 29 सीट भाजपा के खाते में आएगी, प्रदेश अध्यक्ष वी ड़ी शर्मा दिग्विजय सिंह के लोकसभा चुनाव नही लड़ने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा की दिग्विजय सिंह के बारे मे कहना यानी अपने आप को मुसीबत में डालना, उन्हें 2003 में ही जनता ने नकार दिया था, ये वही बंटाधार दिग्विजय सिह है ।जिन्होंने कहा था कि मैं जनता के बीच वोट मांगने जाता हूं तो वोट कट जाते है। कांग्रेस पूरे देश से धीरे धीर खत्म हो रही है। दिग्विजय सिंह को लोकसभा चुनाव का डर लग रहा इसलिए वो इस बार चुनाव लड़ने से कतरा रहे है।