CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के अंतर्गत चलाए जाने वाले सदस्यता अभियान को लेकर शाजापुर ग्रामीण मंडल की कार्यशाला मंगलवार को जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी मौजूद थे, जिन्होंने बताया कि संगठन महापर्व के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाना है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर भाजपा के सदस्य बनाना है। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष हरिओम गोठी ने कहा कि शाजापुर ग्रामीण मंडल के सभी शक्ति केंद्रों पर इस प्रकार की कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी जिसमें कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा कि पार्टी के सदस्यता अभियान में नए सदस्य किस प्रकार बनाना है? कार्यशाला में विशेष अतिथि के रूप में किरण ठाकुर, अर्जुनसिंह राजपूत, नारायणसिंह राजपूत, किशोर सोलिया, अनूपसिंह राजपूत, भगवानसिंह राजपूत, ज्ञानसिंह गुर्जर,  गोविंद हाड़ा भी मंचासीन थे। कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री मुकेश पंवार ने किया तथा आभार अभियान के मंडल संयोजक मनीष पाटीदार ने माना।