CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस ने कभी विकास किया ही नहीं है सिर्फ देश को बांटने का काम किया है। राहुल गांधी रोजाना देश को बदनाम करने वाले बयान देते हैं। विदेशों में जाकर भारत के लोकतंत्र के बारे में गलत भाषा का प्रयोग करते हैं।  सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव गुंडों, माफियाओं पर कार्रवाई होते ही बेचैन हो उठते हैं। इनके बयान गुंडों और माफियाओं के पक्ष में आते हैं। जिससे जाहिर होता है कि इनकी मानसिकता अपराधियों वाली है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के शासन में 100 से अधिक दंगे हुए है, क्योंकि सपा ने  हमेशा अपराधियों को संरक्षण दिया है। नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व में वर्तमान में भारत विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था है, जो 2027 तक तीसरी अर्थव्यवस्था होगी। केंद्र सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को ही देखें तो 15 हजार करोड रुपए के विकास प्रोजेक्ट पास हुए। योगी सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में सुशासन आया है। अपराधी प्रदेश छोड़कर भागे या फिर जेलों में बंद है। वहीं पूर्व सपा-बसपा सरकार में अपराधियों का बोलबाला था। इस दौरान महापौर डॉक्टर अजय सिंह, विधायक राजीव गुंबर एवं देवेंद्र निम, वाईपी सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर उत्सव पैलेस में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय महा सचिव अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने ऊंचाइयों के नए शिखर को  छुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को सच्चा जननायक मिला है। जिन्होंने देश के हर वर्ग के उत्थान को पिछले 10 वर्ष में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, वाईपी सिंह, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, विधायक राजीव गुंबर, देवेंद्र निम, महापौर डॉक्टर अजय सिंह रहे।