CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

देवबंद, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 110 वें संस्करण को आज वरिष्ठ भाजपा नेता  विनोद गुप्ता शिवपुरी के निवास पर बूथ नंबर 216 पर सुना गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को लेकर शक्ति वंदन कार्यक्रम महिला दिवस 8 मार्च को लाभार्थियों महिलाओं के साथ मनाने  का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति आसमान को छू रही है गांव-गांव में ड्रोन दीदी की चर्चा हो रही है। देश के हर क्षेत्र में नारी शक्ति का योगदान हो रहा है। प्राकृतिक खेती व जल संरक्षण में नारी शक्ति की विशेष भूमिका है। उन्होंने बताया कि 3 मार्च को विश्व वन्य दिवस भी है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर युवा कंटेंट बनाकर सभी को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नेशनल क्रिएटर अवार्ड अच्छे युवाओं के लिए शुरू किया गया । उन्होंने बताया कि मार्च में आचार संहिता लोकसभा चुनाव को लेकर लग जाएगी इसलिए अब तीन महीने मन की बात का प्रसारण नहीं होगा। उसके बाद में मन की बात का प्रसारण पुनः शुरू करेंगे। इस अवसर पर जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, वार्ड सभासद चौधरी रविन्द्र सिंह, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।