CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

पटना, पटना में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बाइक सवार दो शख्स उन्हें गोली मारकर मौके से फरार हो गए. यह घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना इलाके के बजरंगपुरी में हुई.
बीजेपी के स्थानीय नेता अजय साह (50) को बीती रात दस बजे उनके घर के पास गोली मारी गई. अजय साह बीजेपी के पटना जिले के महामंत्री थे. उनके घर के पास ही उनका मिल्क पार्लर चलता था. अपराधियों ने जिस वक्त उन्हें गोली मारी, उस वक्त वे अपने मिल्क पार्लर में ही बैठे थे. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.