CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

शिवहर, शिवहर प्रभु श्री राम के दर्शन हेतु भगवान श्री राम की पावन धरती अयोध्या धाम जाने के क्रम में बिहार के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री सह- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जी के साथ भाजपा नेता सह- कोषाध्यक्ष प्रदेश आशुतोष शंकर सिंह भी अयोध्या पहुंचे हैं।

भाजपा नेता आशुतोष शंकर सिंह ने बताया है कि रास्ते में विभिन्न जगहों पर हजारों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के द्वारा लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का स्वागत किया गया।

भाजपा नेता आशुतोष शंकर सिंह ने बताया है , लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कई नेता अयोध्या पहुंचकर भगवान श्री राम का दर्शन करेंगे। प्रदेश में अमन चैन की शांति को लेकर भगवान से प्रार्थना किया जाएगा।