CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, भाजपा नेता व पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने जिला सहारनपुर के विभिन्न नगर व कस्बों में अपने प्रतिनिधि नियुक्त किए है। संजय गर्ग ने बेहट से सचिन गर्ग, बिहारीगढ़ से अश्विनी मित्तल, छुटमलपुर सुरेश अग्रवाल, चिलकाना से हिमांशु गर्ग, सरसावा से दिनेश गुप्ता, कुतुबपुर से अरविंद बंसल, नागल से अजय अग्रवाल, देवबंद विवेक, अम्बेहटा से मनोज गुप्ता, रामपुर मनिहारान नवीन गुप्ता,  नानौता से अरविंद अग्रवाल, बडगांव से प्रदीप गुप्ता,  गंगोह से नीरज अग्रवाल, गागलहेड़ी से महेश गुप्ता को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उक्त सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में पूर्व मंत्री संजय गर्ग के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। ज़िले भर में वैश्य समाज से अपने प्रतिनिधि नियुक्त करने पर सभी ने पूर्व मंत्री संजय गर्ग का आभार जताया है।