बीजेपी कोटर मंडल अध्यक्ष का पहली बार सतना आगमन
अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी जी का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत
CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS
सतना, बीजेपी कोटर मंडल अध्यक्ष का भोपाल से पहली बार सतना आगमन पर सतना रेल्वे स्टेशन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूल गुलदस्ता भेंट कर ढोल नगाड़े संग भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात भाजपा कोटर मण्डल के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी जी का मण्डल प्रवास दिनांक 19/12/24 दिन गुरुवार को उद्धवधाम मंदिर दर्शन 12:30 बजे हुआ,कोटर बस स्टैंड तिराहा /कार्यालय स्वागत कार्यक्रम 12:45 बजे,बिहरा क्रमांक 01, बस स्टैंड कार्यकर्त्ता अभिनंदन कार्यक्रम 1 बजे हुआ। श्री रामकृष्ण तिवारी जी ने अपने मधुर स्वरों में सभी कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों सहित बड़े बुजुर्गों और सभी मित्रजनों, देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी, सतना लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्री गणेश सिंह, रामपुर बाघेलान विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विक्रम सिंह विक्की भैया, बीजेपी जिला अध्यक्ष सतीश कुमार शर्मा, महामंत्री कोटर मंडल एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री शेर सिंह बघेल जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष रामदयाल पयासी जी जिलामंत्री दीपनारायण सिंह जी, जिलाउपाध्यक्ष बाबूलाल सिंह जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुझे जनता जनार्दन की सेवा करने का दोबारा अवसर प्रदान किया गया मैं हमेशा ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हुए जनता जनार्दन के विश्वास को कमजोर नहीं पड़ने दूंगा। और शासन प्रशासन से मिलने वाली योजनाओं को घर घर तक पहुंचाऊंगा। इस बीच हजारों कार्यकर्ताओं सहित माताएं बहनों ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया।