शिवहर कमलापुरी वैश्य समाज के कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्ति
प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री ने पत्र देते हुए अखिलेश कुमार को जिले की जिम्मेदारी दी
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
शिवहर, अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा शिवहर के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार को बनाया गया है।
अखिल भारतीय कमलापुरी बस महासभा बिहार प्रदेश की द्वितीया बैठक दरभंगा में कल 30 जून को आयोजित की गई थी जिसमें शिवहर जिला के कमलापुरी के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता के द्वारा इस्तीफा देने के कारण रिक्त पद पर बिहार प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता तथा प्रदेश महामंत्री जयप्रकाश गुप्ता के द्वारा अखिलेश्वर कुमार पिता रामनारायण प्रसाद गुप्ता कुंज गली वार्ड नंबर 19 शिवहर को कार्यकारी अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र देते हुए शिवहर जिले की जिम्मेदारी दी है।
वहीं पिपराही मेसौढा निवासी भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता को प्रदेश संयुक्त मंत्री पद से नवाजा गया है।
इस बाबत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रानी गुप्ता, दोस्तियां मुखिया सुनैना देवी व उनके पति सुनील कुमार सहित अन्य बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।