500 करोड़ में सिंधिया जी को खरीदने का पैसा जनता से वसूल रही भाजपा सरकार: जयवर्द्धन सिंह
कांग्र्रेस ने किया किसान जन आक्रोश रैली का आयोजन, राज्यपाल को भी सौंपा ज्ञापन
Curated by- BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, यह बात राघोगढ़ विधायक व पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने गुरूवार को बस स्टैंड पर कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। श्री सिंह ने कहा कि आज जनता पर महंगाई का बोझ डालकर उनसे सिंधिया जी को खरीदने के लिए खर्च की गई राशि को महंगाई के रूप में जनता से ही वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज किसान पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है और भाजपा उनकी उपज का दाम भी नहीं दे पा रही है। लहसुन-प्याज कौड़ियों के दाम पर खरीदा जा रहा है और भाजपा कहती है कि वह किसानों की सरकार है। यदि मामाजी आप इतने ही किसानों के हितैषी हो तो किसान के लहसुन-प्याज सड़क पर क्यों फेंके जा रहे हैं और क्यों उनकी उपज का दाम नहीं मिल पा रहा है। श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में जब कमलनाथ सरकार थी उस समय जनता को बिजली का बिल मात्र 100 रू. आता था जो भाजपा को हजम नहीं हो पा रहा था और जनता से यह सुविधा भी छीन ली गई और आज लोगों को बिजली के बिलों का करंट दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम आज से 8 साल पहले मनमोहन सिंह की सरकार में जो 55 रू. था वह आज भाजपा की मोदी सरकार में 100 से 120 रू. तक पहुंच गया है। भाजपा सरकार में महंगाई का स्तर है वह 67 सालांे में भी नहीं था जो आज है। लेकिन महंगाई को लेकर भाजपाई कोई बात नहीं करता। यदि इनसे महंगाई और बेरोजगारी की बात की जाए तो हिन्दू धर्म खतरे में आ जाता है। जबकि हिन्दू धर्म वो धर्म है जिसके देवता ब्रह्मा, विष्णु और महेश है जो खुद सृष्टि के रचयिता है। इसलिए हिन्दू धर्म न आज खतरे में है और न कभी खतरे में था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 15 माह की सरकार में जो काम हुए थे वह काम भाजप सरकार 15 साल में भी नहीं कर पाई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार द्वारा संविदा कर्मी, ग्राम पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम सेवक कोई भी हो सभी को रोजगार प्रदान किया था, लेकिन आज भाजपा की सरकार में महंगाई के साथ-साथ बेरोजगारी भी चरम पर है। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जो पेंशन 300 रू. थी वह कमलनाथ सरकार द्वारा 600 रू. कर दी गई थी। आगामी एक साल में विधानसभा चुनाव होना है और यदि आप सभी का आशीर्वाद कांग्रेस को मिलता है तो हमारा वादा है पेंशन की राशि 1000 कर दी जाएगी। साथ ही किसान ऋण माफी योजना भी लागू कर किसानों का 2 लाख रू. तक का कर्जा माफ कर दिया जाएगा। शाजापुर विधायक व पूर्व मंत्री हुकुमसिंह कराड़ा ने कहा कि नर्मदा लिंक परियोजना का काम प्रगति पर चल रहा है जिससे शाजापुर की 3 लाख बीघा जमीन सिंचित होगी और कोई भी गांव नर्मदा के पानी से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि 92 करोड़ की योजना जो कांग्रेस की सरकार में हमारे पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह जी ने शाजापुर के लिए स्वीकृत किए थे उसका काम आज भी प्रगति पर चल रहा है जो आप सब लोगों के सामने दिख रहा है, लेकिन भाजपा इस पर अपना ठप्पा लगाकर थोथी वाहवाही लूटने का काम कर रही है। हमारे नेता कमलनाथ जी ने जो-जो वादे जनता से किए थे हम उसे पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगे ओर 2023 में फिर से खोखली ओर झूठी भाजपा सरकार को उखाडकर फेंकेंगे और आज सभी के सहयोग से हम एक बार फिर विकास की नई इबारत लिखेंगे। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी बालकृष्ण चतुर्वेदी, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार कराड़ा, पूर्व मो.बड़ोदिया जनपद अध्यक्ष अजबसिंह पंवार, विधायक प्रतिनिधि आशुतोष शर्मा, शाजापुर जनपद अध्यक्ष शरद शिवहरे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शकुंतला चौहान, पिछड़ावर्ग जिलाध्यक्ष सचिन पाटीदार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाना हिरेंद्रसिंह जादोन, पूर्व सीसीबी चेयरमेन वीरेंद्रसिंह गोहिल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान खरखरे, पार्षद सोहेल खान, मूसा आजम खान, राजेश पारछे, अकील खान, सत्या वात्रे, कमलसिंह गुर्जर, अजीज मंसूरी, सलमान शेख, रईस पठान, नीरज वैष्णव, आईटी सेल जिलाध्यक्ष देवकरण गुर्जर, धर्मेन्द्र प्रजापति, सोहेल खान, राजीव दुबे, मेहरबानसिंह गुर्जर, आजाद मंसूरी, विकास सिसौदिया, अंशुल हुरकट, शैलेंद्र पायलेट, कमल मालवीय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता, किसान व शहरवासी मौजूद थे। आभार जुनैद मंसूरी ने माना। यह जानकारी जिला कंाग्रेस प्रवक्ता पं. गोविंद शर्मा ने दी।
ज्ञापन सौंपकर की मांग
सभा के बाद कांग्रेसियों ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नरेंद्रनाथ पांडे को सौंपा। जिसमें किसानों को प्याज, लहसुन के उचित दाम दिलाने, युवाओं को रोजगार देने, बढ़ती महंगाई को कम करने, पोषण आहार घोटाले की जांच करने व दोषियों के विरूद्ध कार्यवापही किए जाने, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को कम किए जाने, बिगड़ती कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने, सोयाबीन फसल के नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा दिए जाने, लंपी वायरस की रोकथाम के लिए सर्वे कर टीकाकरण किए जाने तथा निर्दोष लोगों के खिलाफ फर्जी प्रकरण लगाकर फंसाया जा रहा है जिसे तत्काल रोके जाने की मांग की गई।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड