CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS

सतना, सतना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने भाजपा कार्यालय के सामने दीनदयाल उपाध्याय पार्क में योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा  ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जब पहली बार प्रधानमंत्री बने थे तब उन्होंने दुनिया के देशों को स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनाने की सलाह दी थी और दुनिया के देशों ने हमारी भारतीय संस्कृति के प्रतीक योग को आत्मसात किया। आज पूरे विश्व में योग की यश-पताका फहरा रही है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा द्वारा जिले के सभी 22 मंडलों पर योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि कि यूं तो अनादि काल से ही योग भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग रहा है। वर्तमान काल खण्ड में भारत के गौरव की यश-पताका को निरन्तर विश्व में लहराने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस भारतीय ज्ञान-मनीषा को समूची दुनिया में लोकप्रिय एवं नवीन पहचान दिलाने का कार्य किया है। आज पूरा विश्व योग के साथ ही भारत के वैभव और निरन्तर प्रगति की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहा है। मोदी जी के प्रयासों से ही आज विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा महापौर योगेश ताम्रकार जिला महामंत्री रमाकांत गौतम जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता  मुरारी सोनी जिला मंत्री जान्हवी त्रिपाठी जिला कोषाध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता जिला कार्यालय मंत्री सुनील सेनानी कारा सह कार्यालय मंत्री अभिषेक तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू , सह मीडिया प्रभारी धीरेन्द्र सिंह राठौर अंजना तिवारी,  योग गुरु  डॉ मुकेश तिवारी नीलम कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक दत्त पांडेय, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्णा पांडेय महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा सिंह यादव, रेखा सिंह,  उपेंद्र तिवारी केशव कोरी पार्षद आदित्य यादव गंगा कुशवाहा पूजा गुप्ता रत्ना चतुर्वेदी शशि सिंह विनोद जयसवाल मधु बाल्मीक सहित उपस्थित रहे।