Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS

धार, जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉं. प्रभुराम चौधरी की अध्यक्षता में जिला कोर कमेटी की बैठक पीथमपुर धाकड़ होटल में संपन्न हुई । जिसमें पार्टी की आगामी कार्य योजना को लेकर चर्चा की गई।

इस दौरान कोर कमेटी बैठक में मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांसद श्री छतर सिंह दरबार, भाजपा संगठन जिला प्रभारी श्री श्याम बंसल , भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज सोमानी,विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा , जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार सिंह मेड़ा, पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जयदीप पटेल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विनोद शर्मा, श्री राजीव यादव, श्री करण सिंह पंवार, भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन, प्रकाश धाकड़, जयराम गावर सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।