भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई
पंडित दीनदयालजी उपाध्याय की पुण्यतिथि बूथ स्तर पर समर्पण दिवस के रूप में मनाई
धार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पुनः विश्व गुरु की भूमिका निभाने जा रहा है। भारत रुस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में मध्यस्थ की भूमिका निभाए यह अमेरिका सहित अनेक देश चाहते हैं। सभी देशों का मानना है कि युद्ध से उपजे वैश्विक संकट को मोदीजी ही टाल सकते हैं। अंत्योदय की भावना से ही विश्व का कल्याण होगा। आज मोदीजी के नेतृत्व में भारत जिस शक्ति के साथ खड़ा है उसका बीजारोपण 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के साथ ही हो गया था। इस बीज को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयालजी जैसे महापुरषों ने अपने खून से सींचकर पाला-पोसा है।
यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने पंडित दीनदयालजी उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में व्यक्त की। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सुरेश आर्य , भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव यादव ने पं. दीनदयालजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने दीनदयालजी के व्यक्तित्व, कृतित्व व एकात्म मानव दर्शन पर सारगर्भित विचार रखे। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनंत अग्रवाल भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा,नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर और नितेश अग्रवाल,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनमचंद फकीरा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुसुम सोलंकी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज ठाकुर, सह कार्यालय मंत्री विवेक गौड़, नरेश राजपुरोहित राजेश डाबी अनील गेहलोत राजेश मुवेल, गौरव जाट भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी उपस्थित कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने दीनदयालजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दीनदयालजी की पुण्यतिथि जिले के 37 मंडलों में बूथ स्तर पर मनाई गई। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।