शाजापुर में भाजपा ने संगठन पर्व के रूप में मनाया सदस्यता अभियान
शहर की सड़कों पर निकलकर मिस्ड काल के माध्यम से सदस्य बनाया
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों ने शहर की सड़कों पर निकलकर लोगो को भाजपा की सदस्यता के लिए प्रेरित किया और मिस्ड काल के माध्यम से सदस्य बनाया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर जिले में 3 लाख भाजपा के नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है, इसके लिए जिले के 15 ही मंडलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को शाजापुर नगर में विधायक अरुण भीमावद के नेतृत्व में सदस्यता रैली निकाली गई, जिसमे शहर की सड़कों पर घूमकर लोगो को भाजपा की सदस्यता के लिए प्रेरित किया एवं मिस्ड काल के माध्यम से सदस्य भी बनाया। इस अवसर पर जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, नपा अध्यक्ष प्रेम जैन, उपाध्यक्ष संतोष जोशी, नगर मंडल अध्यक्ष नवीन राठौर, जिला उपाध्यक्ष गोपाल राजपूत, किरण ठाकुर, वरिष्ठ नेता रामचंद्र भावसार, शीतल भावसार, मनोहर विश्वकर्मा, उमेश टेलर, बाबूलाल कलमोदिया, दिलीप त्रिवेदी, कौशल कसेरा, पवन तवर, धर्मेंद्र ठाकुर, गोविंद नायक, प्रेम यादव, राजेंद्र गवली, विक्रम मालवीय, भूपेंद्र मेड़ा, जितेंद्र मीणा, राहुल परमार, अतुल पालीवाल, राकेश सोलंकी, मुकेश दुबे, सुनील पेंटर, अजय चंदेल, प्रशांत चौहान, श्याम शर्मा, दिनेश सोराष्ट्रीय, पीरूलाल चौहान, महेंद्र सांकलियां, अशोक पांचाल, विक्रम कुशवाह, महेश कुशवाह, उमंग शर्मा, प्रवीण सोनी, गंगाराम केवट, अंकित तवर, नीलेश चंद्रवंशी, अमित सांकलिया, हनीफ मंसूरी, इमरान अली, हर्षित राठौर आदि उपस्थित थे।