भाजपा प्रत्याशी नागर सिह चौहान ने नानपुर हाट बाजार मे निकाली रैली, जनता का उमडा जन सैलाब
कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश पटेल पर लगाए गंभीर आरोप
CURATED BY - RIZWAN SHAIKH | CITYCHIEFNEWS
नानपुर, जैसे जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है वैसे वैसे दोनों राष्ट्रीय पार्टी सहित निदर्लियो द्वारा दम दिखाया जा रहा है। नानपुर हाट बाजार के दिन भाजपा प्रत्याशी नागर सिह चौहान ने साई मन्दिर परिसर से हजारो कार्यकर्ताओ के साथ विशाल रैली निकाली गई जो गाँधी तिराहे पर आकर आमसभा मे परिवर्तित हो गई।आमसभा मे नागर सिह चौहान ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याण कारी योजना का बखान किया। उन्होंने आम जन को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस की सरकार ने पिछले चुनाव मे किये वादे पूरे नही किये। कमलनाथ की सरकार ने किसानो के कर्जमाफी की व शिक्षित बेरोजगारो भत्ता देने की बात कही, लेकिन किसी भी किसान का कर्ज व बेरोजगारी भत्ता नही दिया। कन्यादान योजना व संबल जैसी योजना बंद कर दी थी। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश पटेल को विकास विरोधी बताते हुए कहा की उनके पाच साल के कार्यकाल मे कोई विकास नही किया, आप लोगो से वोट लेने आये तो पूछना की शासन की योजना क्यो बंद की थी। कांग्रेस के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, जीतू पटवारी, दिग्विजय सिह ने कहा की कांग्रेस की सरकार बनेगी तो लाडली बहना योजना बंद कर देंगे क्या यह योजना बंद होनी चाहिए। इस योजना से महिला सशक्तिकरन के लिए उपयोगी है। विधायक मुकेश पटेल ने बिजली के लिए कोई काम नही किया जिसके कारण आलीराजपुर विधान सभा मे बिजली का संकट गहरा गया। भाजपा की सरकार व मे विद्यायक बनते ही 132 के वी का बड़ा ग्रीट बनाकर क्षेत्र मे २४घंटे बिजली दी जायगी। लाडली बहनो को तीन हजार प्रतिमाह दिया जायगा, साथ ही प्रत्येक खेत मे मा नर्मदा का पानी देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है।भाजपा की सरकारो ने आदिवासी भाई बहन सहित आमजन की तकदीर बदलने का काम किया। हर खेत मे कपिल धारा के कूप बनाकर स्थाई कनेक्शन दिया जिससे अब हमारा आदिवासी भाई सिचाई के रकबे को बड़ाकर् सब्जी सहित अन्य पैदावार कर अपना व परिवार का जीवन स्तर उंचा किया है। हर गरीब को पक्के छत वाले मकान सहित फ्री मे राशन की व्यवस्था भाजपा की सरकारों ने की है। कांग्रेस के विद्यायक ने पिछले पाच वर्षो मे किया क्या यह पूछने का समय है। आप आगामी 17 तारीख को कमल का बटन दबाकर विकास के लिए मुझे पुन विद्यायक बनाए। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मांगिलाल रावत , आजम अवास्या,जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता नागर सिह चौहान, मोहमद पाकीजा,मेहबूब पठान मेहताब कनेश, मेहर सिह, राजू सरपंच नानपुर से भाजपा नेता जितेन्द्र वाणी, डॉ रामेश्वर गुप्ता, भलशिह, मंडल अध्यक्ष मन सिह तोमर डिम्पु राठौड़, समरथ मोर्य सज्जन,लालू चौहान सहित क्षेत्र के अनेक सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य , एवं हजारो की संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।