CURATED BY – RAHUL RAIKWAR | CITYCHIEFNEWS

छतरपुर, छतरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री श्रीमती ललिता यादव ने सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अपना नामांकन पत्र का दूसरा सेट निर्वाचन अधिकारी बलबीर रमन  समक्ष प्रस्तुत किया। वे इसके पहले मुहूर्त के मुताबिक नाम निर्देशन पत्र पहले ही दाखिल कर चुकीं थीं।
जिला भाजपा कार्यालय से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती ललिता यादव अपने वरिष्ठ नेताओं जिला प्रभारी प्रभूदयाल कुशवाहा, पूर्व विधायक जुझार सिंह, उमेश शुक्ला, नारायण महेश्वर काले, जयराम चतुर्वेदी, जिला महामंत्री सुरेंद्र चौरसिया, विस्तारक अशोक नायक, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, मीडिया प्रभारी अरविंद बुंदेला, मनोरमा दुबे, रश्मि अग्रवाल सहित कार्यकर्तागण रिटर्निग अधिकारी के कार्यालय पहुंचे और रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम बलबीर रमन के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।  
नामांकन उपरांत जन संपर्क रैली आज
 छतरपुर विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती ललिता यादव नामांकन पत्र दाखिल करने के उपरांत विशाल जन समूह के साथ 31 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे रैली निकाल कर जनसंपर्क करेंगी। जनसंपर्क रैली चुनाव कार्यालय से सहम्बी मंडपम से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, चौक बाजार, महल, छत्रसाल चौक होते हुए मोटे के महावीर मंदिर स्थित अटल सभागार पहुंच कर सभा में बदल जाएगी। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती ललिता यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जन मानस से रैली में शामिल होकर उसे सफल बनाने का आग्रह किया है।