एमपी के शहडोल में भाजपा किया प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह का पुतला दहन
कांग्रेस नेता द्वारा जनजाति और महिला के विरुद्ध अमर्यादित टिप्णियों की भाजपा ने निंदा की
Curated by - KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला शहडोल द्वारा नगर के स्थानीय न्यू गांधी चौक पर कांग्रेसी नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह का पुतला दहन किया गया l कांग्रेस नेता द्वारा अनुसूचित जनजाति और महिला के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर भाजपा जिला शहडोल ने उनके बयानों की निंदा कीl भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में शहडोल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के पुतले को नगर के न्यू गांधी चौक में जलाया गयाl कांग्रेस नेता कि इस घटिया मानसिकता से उनके चाल चरित्र और चेहरा को उजागर करता है l
इस संदर्भ में जयसिंह नगर क्षेत्र के विधायक जयसिंह मरावी ने कहा कि कांग्रेस सदैव से ही आदिवासी बंधुओं के विरुद्ध रही है अनुसूचित जनजाति वर्ग की उपेक्षा करना उनके खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करना कांग्रेस की मानसिकता को उजागर करता है l भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष के बयान की आलोचना करते हुए उनकी इस शब्दावली को आदिवासियों का अपमान बताया पूरे देश में अनुसूचित जनजाति वर्ग की अधिकता हमारे राज्य मध्यप्रदेश में है और जिस प्रकार से उनका अपमान कांग्रेस कर रही है वह घोर निंदनीय हैl पुतला दहन कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज टेकाम जी ने कहा कि भोपाल की रानी कमलापति के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग समूची अनुसूचित जनजाति का अपमान है जहां एक ओर भाजपा अनुसूचित जनजातियों के उत्थान और विकास के लिए कृत संकल्पित है वहीं कांग्रेस की घटिया राजनीति और सस्ती लोकप्रियता के चलते कांग्रेस नेता अपना मानसिक संतुलन खो कर अनाप-शनाप अनर्गल बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं l
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड