सतना में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कार्यकारिणी घोषित
प्रवीण सोनी बने जिला उपाध्यक्ष
सतना, भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला सतना की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार प्रवीण सोनी को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला सतना का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्तियां प्रदेश नेतृत्व के निर्देश एवं जिला भाजपा अध्यक्ष पं. भगवती प्रसाद पाण्डेय की अनुशंसा पर तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष रावेंद्र सिंह 'अवेर' द्वारा घोषित की गई हैं। नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर संगठन के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रवीण सोनी ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति-नीति एवं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर कार्य करेंगे तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रवीण सोनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और सक्रिय कार्यशैली से पिछड़ा वर्ग मोर्चा को जिले में नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन और अधिक सशक्त होकर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगा।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड