Curated by – NAVIN MEHAR CITYCHIEFNEWS

धार, भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय समिति दिल्ली में बैठक के बाद आज मध्य प्रदेश के अधिकृत प्रत्याशीयों की पांचवी सूची जारी की जिसमें धार जिले के शेष तीन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए गए जिसमें धार से वर्तमान विधायक नीना विक्रम वर्मा, सरदारपुर से पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, मनावर से जिला पंचायत सदस्य शिवराम सिंह गोपाल कन्नौज को भाजपा अधिकृत उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार की घोषणा होते ही तीनों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व मिठाई बाटकर खुशी मनाई तथा जिला संगठन,प्रदेश एवं राष्ट्रीय संगठन का आभार माना । उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।