दतिया उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस की सीधी टक्कर
3 अगस्त को आएगा फैसला
दतिया, मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट का उपचुनाव केवल एक सीट का चुनाव नहीं बल्कि भाजपा और कांग्रेस दोनों की राजनीतिक प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है इस उपचुनाव की शुरुआत उस समय हुई जब कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की बैंक एफडी धोखाधड़ी से जुड़े मामले में अदालत द्वारा तीन वर्ष की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई इसके बाद सीट रिक्त घोषित हुई और निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया 6 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना की तारीख तय की गई इसके बाद दतिया की राजनीति ने तेजी से करवट ली कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी जीती हुई सीट बचाने की थी जबकि भाजपा 2023 की हार का बदला लेकर इस सीट को वापस अपने कब्जे में लाना चाहती थी सबसे बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम तब हुआ जब भाजपा ने पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया और उनकी जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया इस फैसले से पार्टी के भीतर नाराजगी की चर्चाएं भी रहीं हालांकि बाद में नरोत्तम मिश्रा ने सार्वजनिक रूप से पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया और कार्यकर्ताओं से भाजपा को जिताने की अपील की कांग्रेस ने इस चुनाव में घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया और चुनाव को लोकतंत्र जनादेश तथा स्थानीय मुद्दों का चुनाव बताकर प्रचार किया वहीं भाजपा ने विकास संगठन की ताकत और सरकार की योजनाओं को अपना प्रमुख मुद्दा बनाया चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित भाजपा के कई बड़े नेताओं ने दतिया में सभाएं कीं दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से जीतू पटवारी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मोर्चा संभाला दोनों दलों ने एक-दूसरे पर प्रशासन के दुरुपयोग बाहरी नेताओं की मौजूदगी और चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन जैसे आरोप भी लगाए इस चुनाव का एक और महत्वपूर्ण पहलू जातीय समीकरण रहा ब्राह्मण, कुशवाहा, अहिरवार और यादव मतदाताओं को साधने के लिए सभी दलों ने अलग-अलग रणनीति बनाई आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार के मैदान में आने से मुकाबला त्रिकोणीय होने की चर्चा भी रही हालांकि मुख्य लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मानी जा रही है।
आज 30 जुलाई को सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ निर्वाचन आयोग ने 291 मतदान केंद्र बनाए हैं और संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है लगभग 2.20 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं दोपहर 1 बजे तक लगभग 50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जिससे मतदाताओं में अच्छा उत्साह देखने को मिला प्रशासन के अनुसार कुछ स्थानों पर ईवीएम और वीवीपैट में तकनीकी दिक्कतें आईं जिन्हें तुरंत बदलकर मतदान सामान्य रूप से जारी रखा गया मतदान समाप्त होने के बाद सभी ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा 3 अगस्त 2026 को मतगणना होगी और उसी दिन यह स्पष्ट हो जाएगा कि दतिया की जनता ने भाजपा के आशुतोष तिवारी,कांग्रेस के घनश्याम सिंह या किसी अन्य प्रत्याशी पर भरोसा जताया है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड