बिजुरी पुलिस ने जुआ फड़ में मारा छापा
जुआ खेलते पांच को किया गिरफ्तार
CURATED BY – YASHPAL SINGH JAT | CITYCHIEFNEWS
अनूपपुर, अनूपपुर जिले के कोयलांचल नगरी बिजुरी के अंतर्गत 8 सितंबर 2024 को रात्री 12.30 बजे मुखबिर की सूचना पर घोडहा मोहल्ला में कुछ जुआडी ताश के पत्तो से हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है जिस पर रेड कार्यवाही कर उक्त दिनांक को करीब 1 बजे जुआरियान दीपक पिता अशोक रस्तोगी उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 11 बिजुरी अभिषेक चतुर्वेदी पिता प्रहलाद प्रसाद चतुर्वेदी उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 12 बिजुरी, संदीप कुमार सोनी पिता जगन्नाथ प्रसाद सोनी उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 8 बिजुरी चन्द्रकान्त कोरी पिता कैलाश प्रसाद कोरी उम्र 53 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 12 बिजुरी , अजय रस्तोगी पिता राजेश कुमार रस्तोगी उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 11 बिजुरी के जुआ खेलते पाए गए जिनके कब्जे से 7000 रुपये का नगद एवं 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए एवं आरोपियों के विरुद्ध अपराध जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास सिंह यू.एन. मिश्रा उदय प्रजापति रविकरण पयासी सतीष मिश्रा आनन्द बैस लक्ष्मण डांगी रामनिवास गुर्जर राजदेव सिंह प्रभाकर त्रिपाठी का उल्लेखनीय योगदान रहा।