जानलेवा हुई बिहार की बारिश
11 की मौत, आज इन जिलों में होगी भारी बरसात
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWSआकाशीय बिजली से जहानाबाद, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय और भागलपुर में 11 लोगों की मौत हुई है. आज भी बिहार का मौसम ऐसा ही है. पटना स्थित आईएमडी के वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि आज बिहार में मेघगर्जन, बिजली चमकने और पूरे बिहार में तेज बारिश की संभावना है.
आज बिहार के अधिकांश जगहों पर मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान है. लेकिन, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, अररिया, कटिहार, पूर्णिया और मधेपुरा में भारी वर्षा और किशनगंज में अति भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है.
भोजपुर, बक्सर, भभुआ, अरवल, रोहतास और औरंगाबाद को छोड़कर पूरे बिहार में ठनका गिरने, बिजली चमकने और बादल गरजने की प्रबल संभावना है. इसीलिए किशनगंज में ऑरेंज अलर्ट और शेष जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है.