बिहार की पहली रैपिड ट्रेन
130 KM की स्पीड से दौड़ेगी, इन 5 स्टेशनों पर रुकेगी, जानें पूरा रूट
पटना, देश की दूसरी और बिहार की पहली ‘नमो भारत’ ट्रेन जल्द ही जयनगर से पटना के बीच 130 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी. यह हाई स्पीड ट्रेन 267 किमी की दूरी महज 5 घंटे में पूरी कर लेगी. 16 कोच वाली नमो भारत के सभी कोच जनरल हैं. ट्रेन में 2000 पैसेंजर यात्रा कर सकेंगे. देश की पहली नमो भारत भुज से अहमदाबाद के बीच दौड़ती है. यह ट्रेन रास्ते में मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा और पटना स्टेशन पर ठहराव करेगी. ट्रेन का किराया अभी तय नहीं किया गया है. फिलहाल जयनगर-पटना के बीच गरीब रथ एक्सप्रेस चलती है, जो 6 घंटे में दूरी तय करती है. इंटरसिटी एक्सप्रेस को 7 घंटे का समय लगता है.
नमो भारत ट्रेन जयनगर से सुबह 5 बजे खुलेगी और सुबह 10.30 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में पटना से शाम 6.05 बजे ट्रेन खुलेगी और जयनगर रात- 11.45 बजे पहुंचेगी. ट्रेन स्वेदेशी एंटी प्रोटेक्शन सिस्टम से लैस है. आपातकालीन स्थिति में ट्रेन अपने आप रुक जाएगी. अगर ट्रेन का ड्राइवर समय पर ब्रेक नहीं लगा पाता तो यह सिस्टम अपने आप एक्टिव हो जाता है. सभी कोच में सीसीटीवी है. फायर डिटेक्शन सिस्टम भी सभी कोच में इंस्टॉल है. यह सिस्टम ऐसी जगह पर भी काम करेगा, जहां पर मोबाइल का नेटवर्क नहीं होगा.
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की यात्रा आनंददायक होगी. ट्रेन के अंदर टाइप सी और टाइप ए चार्जिंग सॉकेट, मॉडर्न टॉयलेट, ऑटोमेटिक दरवाजे होंगे. मेट्रो की तर्ज पर रूट मैप इंडिकेटर कोच में लगाया गया है. यात्रियों को अगले स्टेशन की जानकारी मिल सकेगी.
बिहार से मिली एक और ‘अमृत भारत’ ट्रेन
बिहार से एक और ‘अमृत भारत’ ट्रेन भी शुरू होने जा रही है. यह ट्रेन सहरसा से मुंबई के बीच चलेगी. अमृत भारत ट्रेन हाजीपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलीपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर रूट से मुंबई जाएगी. ट्रेन सहरसा से सुबह 11:40 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 11.30 बजे मुंबई पहुंचेगी. ट्रेन का किराया अभी नोटिफाई नहीं किया गया है. ट्रेन में ट्रेन में इन्फॉर्मेशन बोर्ड, लग्जरियस 22 कोच होंगे.