नालंदा में एयर राइफल प्रतियोगिता में बिहार ने जीते दो स्वर्ण
दो रजत व चार कांस्य पदक
हरनौत(नालंदा), हरनौत स्थित कल्याण बिगहा इंडोर शूटिंग रेंज में नौवीं ईस्ट जोन पांच दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप में मंगलवार को दस मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता का समापन हो गया।
राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया। एयर पिस्टल मैच कल गुरुवार से होगें। जिसमें लगभग 250 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ये खिलाड़ी आज बुधवार शाम तक शूटिंग रेंज पहुंच जायेंगे।
राइफल शूटिंग प्रतियोगिता समापन समारोह में आयोजन समिति ने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य इवेंट्स की स्पर्धाएं भी आयोजित होगीं। जिनमें और अधिक रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
राइफल शूटिंग मैच समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह मैं मुख्य अतिथि के तौर पर एनआरएआई के उपाध्यक्ष सह पश्चिम बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके ढल, शिवहर विधायक चेतन आनंद ,बीएसआरए के उपाध्यक्ष गया प्रसाद और सचिव कुमार त्रिपुरारी सिंह आदि शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन शूटिंग रेंज के प्रशिक्षक कौशल नौगरैया ने किया।
प्रतियोगिता में जोन अंतर्गत बिहार, झारखंड, पश्चिम-बंगाल, अंडमान-निकोबार, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ समेत कुल छह राज्य के 249 निशानेबाज हिस्सा लिए। दिल्ली से लक्ष्य तकनीकी अधिकारी अशोक कुमार व परिणाम अवधि ग़णक (आरटीएस) प्रेम राज, झारखंड से रेंज अधिकारी मधुर अग्रवाल व पश्चिम बंगाल से पिंकी पासवान आमंत्रित हैं।