कुक्षी में बड़ा उलटफेर
भाजपा की रेलम चौहान बनी कुक्षी नगर परिषद अध्यक्ष, वोट बराबर आने के कारण चिट़ठी से हुआ फैसला
धार, जिले में नगरीय निकाय चुनाव के तहत दूसरे दिन धामनोद, सरदारपुर और कुक्षी में निर्वाचन प्रक्रिया हुई। इसमें धामनोद और सरदारपुर में कांग्रेस के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष विजय हुए। वहीं कुक्षी में अध्यक्ष प्रत्याशी को बराबर वोट प्राप्त होने से चिट़ठी से फैसला किया। इसमें भाजपा की रेलम चौहान ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के पास 8 तो भाजपा के 7 पार्षद जीतकर आए थे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान एक वोट निरस्त हो गया। ऐसे में दोनों उम्मीदवारों को बराबर वोट आए। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी ने चिट़ठी सिस्टम से चुनाव कराने का निर्णय लिया। प्रशासन द्वारा दोनों ही उम्मीदवारों के नामों की चिट़टी बनाई। एक बच्ची से चटि़ठी निकाली। इसमें भाजपा की रेलम चौहान अध्यक्ष घोषित की गई। कुक्षी नगर परिषद में पिछली बार भी भाजपा की परिषद रही थी। दोबारा यहां पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।
कुक्षी में कमल खिलाने के लिए पार्षद चुनाव के बाद से ही समीकरण बनाने का दौर शुरू हो गया था। इसके लिए अहम जिम्मेदारी भाजपा के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल को मिली थी। इसके बाद से रणनीति बनाने का दौर चल रहा था। कुक्षी में बहुमत के हिसाब से कांग्रेस को संख्याबल मिला था। चुनाव के बाद आए परिणाम में कांग्रेस के 8 पार्षद जीतकर आए थे। जबकि भाजपा को 7 से ही संतोष करना पड़ा था। अध्यक्ष के लिए पर्याप्त संख्या बल कांग्रेस के पास था। इस कारण माना जा रहा था कि कुक्षी में कांग्रेस की परिषद बनेगी, लेकिन चुनाव के दौरान शनिवार को वोटिंग के बाद हुई मतगणना में भाजपा की रेलम चौहान और कांग्रेस की प्रत्याशी दोनों को ही 7-7 वोट मिले और एक वोट निरस्त हो गया। इसके बाद चिट़ठी निकालवाकर जीत का फैसला हुआ। इसमें रेलम चौहान भाजपा की तरफ से अध्यक्ष घोषित की गई।
विधायक पर भारी पड़े मंत्री : नगर परिषद कुक्षी में चुनाव के बाद परिषद बनाने की जिम्मेदारी कांग्रेस के विधायक सुरेंद्रसिंह हनी बघेल पर थी। जबकि भाजपा की तरफ से यह कमान प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल को दी गई थी। ऑपरेशन लोटस की पूरी जिम्मेदारी पटेल ने बखुबी निभाई। वैसे तो पटेल संगठन के कामों में काफी सक्रिय और मजबूत जनाधार वाली राजनीति करते है, लेकिन इस बार प्रदेश में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले पूर्व मंत्री और वर्तमान कुक्षी विधायक बघेल को हराकर कुक्षी में कमल खिला है। यह जीत भले ही भाग्य के तौर पर भाजपा को मिलती दिख रही है, लेकिन इस जीत का सेहरा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल के सिर पर ही बंधेगा।
धामनोद के परिणाम सबसे पहले आए। धामनोद नगर परिषद में कांग्रेस की सीमा विष्णु पाटीदार को जीत हासिल हुई। सीमा पाटीदार को 9 वोट मिले, जबकि भाजपा की प्रतिद्वंदी डॉ प्रीति आरके पाटीदार को 6 वोट मिले। इसके पहले धामनोद में भाजपा की परिषद थी, लेकिन हाल ही में हुए चुनाव के दौरान कांग्रेस को बहुमत मिला है। शनिवार को हुए अध्यक्ष चुनाव के दौरान सीमा पाटीदार को जीत हासिल हुई है।
इसी तरह सरदारपुर में लगातार दूसरी बार कांग्रेस ने परिषद बनाने में सफलता हासिल की है। सरदारपुर में कांग्रेेस की मीनाक्षी ग्रेवाल ने जीत दर्ज की है। मीनाक्षी को 10 वोट मिले है। जबकि भाजपा की तरफ से रोमा धर्मेंद्र मंडलोई को अधिकत प्रत्याशी घोषित किया था, जिन्हें 5 वोट मिले है। सरदारपुर में क्रॉस वोटिंग देखने को मिली है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड