हरियाणा के सीएम नायब सैनी का बड़ा बयान
बोले- सम्राट चौधरी के नेतृत्व में NDA लड़ेगा बिहार चुनाव
नई दिल्ली। पटना, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में बड़ा बयान दिया है. हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी कहा कि बिहार चुनाव का एनडीए (NDA) का नेतृत्व सम्राट चौधरी करेंगे. उनके नेतृत्व में जीत भी हासिल करेंगे. दरअसल नई दिल्ली से सटे गुरुग्राम में आज महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती के मौके पर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज कार्यक्रम का आयोजि किया गया था. इस कार्यक्रम में सम्राट चौधरी के साथ हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी पहुंचे थे.
इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. अब पार्टी की तरफ से सम्राट चौधरी का नाम भी आगे कर दिया गया है. बीजेपी के मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में यह बयान दे दिया कि बिहार चुनाव का एनडीए का नेतृत्व सम्राट चौधरी करेंगे और उनके नेतृत्व में जीत भी हासिल करेंगे. वहीं नायब सिंह सैनी के इस बात के बाद बिहार में एनडीए के अंदर भी रार छिड़ता हुआ नजर आ रहा है.
JDU ने भी दिया जवाब
वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री के बयान के बाद जेडीयू की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई. एमएलसी और जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बयान जारी करते हुए कहा कि बिहार के सरजमी से एक ही बात निकलती है नीतीश है तो निश्चित है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सार्वजनिक तौर पर यह कह दिया है कि अगला चुनाव नीतीश जी के नेतृत्व में ही लड़ेंगे. वहीं नीरज कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी भी कई बार कह चुके हैं कि इस बार भी नीतीश कुमार. यानि एनडीए इस बार भी बिहार चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगा. एनडीए के पांचो घटक दलों ने इसको लेकर सहमति भी दे दी है.
नीरज कुमार ने फिर दोहराया स्लोगन
नीरज कुमार ने कहा कि 2025 से 30 फिर से नीतीश. बता दें हाल ही बिहार दौरे पर पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा कि इस बार भी एनडीए बिहार का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा. हालांकि महागठबंधन के बाद अब एनडीए के अंदर भी सीएम फेस को लेकर घमासान छिड़ता हुआ नजर आ रहा है.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड