CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

पटना, इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां बाढ़ में बड़ा नाव हादसा हुआ है। गंगा दशहरा के मौके बाढ़ के उमानाथ घाट पर गंगा नदी में नाव डूबने से एक दर्जन से अधिक लोगों के नदी में डूबने की खबर है।
नाव डूबने के बाद प्रशासन द्वारा गोताखोर की मदद से डूबे हुए लोगों की खोजबीन जारी है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। गंगा घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। गंगा में डूबे लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नाव हादसे में 16 लोगों के लापता होने की खबर है। गंगा दशहरा के मौके पर सुबह से ही गंगा घाटों पर भीड़ देखी जा रही है। इस भीड़ में से कुछ लोग गंगा के उसे पर जाने के लिए नाव में सवार हुए थे, जो बीच धार में जाकर पलट गई।
नाव पर नालंदा जिले के रहने वाले एक बड़े अधिकारी के भी लापता होने की सूचना मिल रही है। अनुमंडल प्रशासन लापता लोगों के तलाश में जुटी हुई है जबकि स्थानीय लोग भी लापता लोगों की खोजबीन में लगे हुआ हैं।