RBI का बड़ा फैसला
₹2,000 के नोट वापस लेगा रिजर्व बैंक, लेकिन बने रहेंगे वैध
नई दिल्ली, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय बैंक ने 2,000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की है. आरबीआई ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये मूल्यवर्ग के नोट जारी करना बंद करें. हालांकि ये बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे. इसका मतलब है कि अगर आपके पास 2,000 रुपये का नोट है तो उसकी मान्यता बनी रहेगी.
आरबीआई ने बैंकों को 30 सितंबर, 2023 तक 2000 रुपये के नोट लेकर बदलने के निर्देश दिए हैं. एक बार में अधिकतम 20 हजार रुपये की कीमत के नोट ही बदले जाएंगे. अब बैंक 2,000 रुपये के नोट जारी नहीं करेंगे.
बता दें कि आरबीआई ने एक बड़ा फैसला लेते हुए साल 2016 के नवंबर में नोटबंदी की घोषणा की थी और इसी के साथ ही 2,000 रुपये का नोट जारी किया था. ये नोट 8 साल बाद सर्कुलेशन से बाहर होने जा रहा है.