बिहार में ट्रेन हादसे की बड़ी साजिश नाकाम
जहानाबाद में 300 से ज्यादा पेंड्रोल क्लिप रेल ट्रैक से निकाले
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
बिहार, 17 जून को पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में ट्रेन हादसा हुआ। उसके बाद से रेलवे की व्यवस्थाोओं पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच एक और बड़ा मामला सामने आया है। अगर ट्रेन इस रेलवे ट्रैक से गुजरती तो एक और बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि समय रहते इस हादसे को होने से रोक दिया गया। दरअसल दानापुर रेल मंडल के पटना गया रेल खंड के जहानाबाद और नदौल रेलवे स्टेशनों के बीच मुठेर- लोदीपुर के आस-पास हटिया पटना एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो सकती थी। कुछ असामाजिक तत्वों ने रेलवे ट्रैक के तीन सौ से ज्यादा पेंड्रोल क्लिप (चाबी) को खोलकर फेंक दिया था। घटना बुधवार की बतायी जाती है। शोर होने पर इसकी सूचना रेल पुलिस, कड़ौना थाना और जहानाबाद रेल पथ निरीक्षक को दी गई। सूचना पाकर रेल पथ निरीक्षक गनोहर प्रसाद के नेतृत्व में रेलवे के कई कामगार मौके पर पहुंचे और खुले हुए सभी पेंडल विलेप को कसकर दुरुस्त किया।