अनुपपुर रामनगर थाने द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही'
अवैध कोयला परिवहन करते 5 पांच ट्रक जप्त, कुल कीमत लगभग दो करोड़
CURATED BY – YASHPAL SINGH JAT | CITYCHIEFNEWS
अनुपपुर, अनुपपुर के रामनगर थाने द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए माननीय थाना प्रभारी अमर वर्मा द्वारा माननीय पुलिस अधीक्षक श्री रहमान सर के संरक्षण में इस अवैध कोयले के परिवहन पर कार्यवाही की गई जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपए है , 12/09/2024 की रात्रि मुखबिर की सूचना मिलने पर झिरिया टोला तिराहा में नाकाबंदी कर पांच ट्रक पकड़े गए जिसमे अवैध कोयला पाया गया जिसमे वाहन चालकों द्वारा कोई उचित कागज पेश नही किए गए । जप्त किए गए ट्रक की जानकारी क्रमशा,: 1 / एमपी 18 जेड डी 1183 चालक पीतांबर यादव पिता गंगा प्रसाद यादव 48वर्ष निवासी अमलीहा थाना पाली उमरिया 2/ सीजी 04एन डब्लू 0248 भैया लाल यादव पिता सुनिधान यादव निवासी ग्राम नवगांव थाना रामनगर जिला सतना 3 / mp 18ZE 0262 चालक भूपेंद्र साहू पिता बीरबल साहू निवासी बारटोलाछिलपा थाना भालूमाड़ा अनुपपुर 4 टेलर क्रमाक MP 18ZC 1947 चालक रामप्रसाद यादव पिता लल्ला यादव निवासी दूध मनिया थाना राजेंद्र ग्राम अनुपपुर ।। ट्रक चालकों से ट्रक में लोड कोयले के संबंध में जानकारी मांगी जाने पर कोई वैध दस्तावेज का नही होना बताया गया एवम ट्रक मालिक पवन मेसर्स के कहने पर चोरी का कोयला लोड करना बताए एक ट्रक का चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए ट्रक छोड़ कर भाग गया जिससे उसकी जानकारी नहीं लग सकी है। मौके की कार्यवाही कर पांच ट्रक में लोड अवैध कोयला खनिज कुल 181 टन 500442 पांच लाख चार सौ बयालीस रुपए एवं 5 टेलर कीमत लगभग 1,750000 एक करोड़ पचहत्तर लाख रुपए है कुल कीमत लगभग एक करोड़ अस्सी लाख रूपए को विधिवत जप्त किया , जप्त सभी वाहन निकरानी में थाना रामनगर में खड़े किए गए है एवं आरोपी टेलर चालक एक पवन मेसर्स के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)317(5)3(5) बी एस एन एवं 4/21खनिज अधिनियम कायम कर विवेचना की जा रही है। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी रामनगर श्री अमर वर्मा के कुशल नेतृत्व में उप नि, बाबूलालपरस्ते सहायक नि उमेश तिवारी प्रधान आरक्षक सनत दुवेदी , निरंजन खालको , हरीश दयहरिया , बसंत कोल, मनोज उपाध्याय, विनोद मरावी अनुराग भार्गव चालक रिंकू गोले का सराहनीय योगदान रहा।