शाजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 7.5 लाख की स्मैक बरामद
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, अवैध मादक पदार्थ का धंधा करने वाले अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक यशपालासिंह राजपूत के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रुपये की स्मैक बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कालापीपल पुलिस को 09 मार्च 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति होण्डा शाईन मोटर साइकल से चाकरोद तरफ से कालापीपल सोयाबीन प्लांट के पास वाले कच्चे रास्ते से अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवार्ई कर कालापीपल पुलिस द्वारा सोयाबीन प्लांट के पास वाले कच्चे रास्ते पर पहुंच कर संदेही हरिबक्श पिता अमरसिंह तंवर उम्र 26 साल निवासी ग्राम डोब थाना भोजपुर जिला राजगढ़ को घेराबंदी कर रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध मादक पदार्थ स्मैक वजन 76.62 ग्राम बरामद हुई जिस पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से जप्त की गई स्मैक की कीमत करीब 07 लाख 50 हजार रुपये है। आरोपी राजस्थान से अवैध स्मैक लाकर मध्यप्रदेश में बेचता था। आरोपी की धरपकड़ में थाना प्रभारी थाना कालापीपल निरीक्षक मनोहरसिंह जगेत, उप निरीक्षक रवि भण्डारी, उप निरीक्षक तेजप्रकाश बोहरे, सउनि मुनेश्वर भगत, प्रआर विवेक गोस्वामी, प्रआर विशाल पटेल, प्रआर रामेश्वर जाटव, आरक्षक वेदप्रकाश परमार, आरक्षक नयन यादव, आरक्षक सुमित पटेल, आरक्षक अभिषेक, आरक्षक ओमप्रकाश वर्मा की मुख्य भूमिका रही।