सीएम राईज स्कूल पाटी का भूमिपूजन
राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने करा भूमिपूजन
CURATED BY – ASHOK RATHOR | CITYCHIEFNEWS
बड़वानी, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने गुरूवार को पाटी में 34.24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सीएम राइज स्कूल का भूमिपूजन किया। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा विगत वर्ष प्रदेश भर में शिक्षा व्यवस्था में सुधार करते हुए प्रत्येक जिले में सीएम राईज स्कूल खोलने की घोषणा की जाकर स्कूल प्रारंभ भी किए गए। अब उसकी अगली कड़ी में नवीन स्कूल भवनो का भी निर्माण किया जाना प्रस्तावित होकर बजट में राशि का आवंटन कर ज़िले के चिन्हित स्थानों पर सीएम राईज स्कूलों के भवनों के निर्माण किया जा रहा है।
साथ ही सांसद द्वारा ग्राम भीलखेड़ा में 10 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन, कुकरा बसाहट (राजघाट)में 10 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन, बड़गाँव (रेवेन्यु) में 10 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन, बंधान में 10 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन, ग्राम आमल्यापानी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। ग्राम बड़वानी खुर्द में 10 लाख रुपये से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, बोम्या में 10 लाख रुपये से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, पाल्या में 10 लाख रुपये से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, ग्राम सोंदूल के अवल्दा राम मंदिर के पास 5 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन के निर्माण का भूमिपूजन तथा भवती में 10 लाख रुपये से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन व ग्राम अँजराडा पाटी विकासखंड में 10 लाख रुपये से निर्मित होने वाले नर्मदा परिक्रमा वासीओ के लिए बनने वाले भवन का भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ सुमेरसिंह सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य बरमा सोलंकी, जनपद पंचायत पाटी उपाध्यक्ष श्री रणजीत सिंह वास्कले, जनप्रतिनिधिगण श्री मनीष भावसार, श्री विजय वास्कले, दिलु मालवीय, संतोष पाटीदार, जितेंद्र सोनी, शैलेंद्र परमार, विनोद पाटिल उपस्थित रहे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड