मैहर जिले की प्रथम पुलिस बिल्डिंग 1.56 करोड़ की लागत से कम्युनिकेशन सेंटर का भूमि पूजन संपन्न
मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी व रीवा जोन के आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार ने किया भूमि पूजन
CURATED BY – Shree Niwas Mishra | CITYCHIEFNEWS
मैहर, तदोपरांत IG श्री महेंद्र सिंह सिकरवार ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक, मैहर में कानून व्यवस्था की बैठक ली जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक मैहर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमरपाटन एवं समस्त प्रभारी, जिला मैहर उपस्थित रहे.... जिसमे IG द्वारा रात्रि मे प्रभावी गस्त, लंबित मर्गो/अपराध/ चालानो का निराकरण करने, ग्राम रक्षा समिति को सक्रिय करने, स्थाई वारंटो की तमिलि, फरार उद्भोषित आरोपियों को सूचीबद्ध कर उनकी गिरफ्तारी करने, माइनर एक्ट, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं एनडीपीएस की कार्रवाई की जाने के निर्देश दिए गए हैं...
साथ ही जिले से 02 निरीक्षक थाना प्रभारी रामनगर संतोष कुमार तिवारी एवं निरीक्षक अरुण कुमार सोनी थाना प्रभारी बदेरा को कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर आईजी व पुलिस अधीक्षक ने उनकी रिबन काटा व पदोन्नति की शुभकामनाएं दी.