Curated by – GYAN CHANDRA SHUKLA | CITYCHIEFNEWS

चित्रकूट, कलचिहा टैंक में भीटा मरम्मती करण और सफाई कार्य सिंचाई विभाग द्वारा बड़ी लापरवाहीपूर्ण तरीके से कराया जा रहा था, भीटे पर सफाई कार्य 2 जेसीबी मशीनों द्वारा किया जा रहा था, सफाई के दरमियान कई प्रजाति के हरे पेड़-पौधे नीम के लगभग 14 पेड़ और 15-20 पौधे, कॉपर का एक पेड़,सेंबल के 2 पेड़ और 1 पौधा समूल नष्ट कर दिए गए, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भीटे पर स्थित हनुमान मंदिर के पास दुर्लभ प्रजाति का नइन के फूल के पौधों को पूर्ण रूप से नष्ट कर दिए गए,गांव के बुजुर्गों का कहना है कि यह पौधे अति प्राचीन और दुर्लभ प्रजाति के थे जो गांव की अनमोल धरोहर थी, साथ ही मंदिर और भीटे के प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा दे रहा था,इस पौधे की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि वैशाख और ज्येष्ठ के तपिश में भी पथरीली जगह में होने के बावजूद बिना पानी के ही ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पीले रंग का फूलता था जो गांव की पहचान थी,जिससे पर्यावरण की भारी क्षति हुई है, मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने दोनों जेसीबी मौके से पकड़कर परिसर में ले जाई गई और विभागीय कार्रवाई की जा रही है, सिंचाई विभाग के इस कृत्य से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है, घटना की जानकारी उप जिलाधिकारी मऊ नवदीप शुक्ला को भी दी गई है उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है