भीकनगांव लोकायुक्त ने की कार्यवाही
दस हजार की रिश्वत लेते वन रक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
CURATED BY – PIYUSH AGRWAL | CITYCHIEFNEWS
भीकनगांव वन रेंज के कांझर बीट के वनरक्षक राम सिटोले को लोकायुक्त इंदौर ने 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। लोकायुक्त के अनुसार शिकायतकर्ता सिद्धार्थसिह गौड़ से जेसीबी मशीन पर कार्यवाही नहीं करने की एवज में वनरक्षक सिटोले ने 50 हजार रुपए की रिश्वत रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता से 50000 ना दे पाने के चलते 20000 देने पर सहमति बनी थी। शुक्रवार को 10000 नगद लेते हुए वनरक्षक को तिरंगे हाथ पकड़ा गया है उन्हें गिरफ्तार किया गया है
लोकायुक्त डीएसपी इंदौर दिनेश पटेल का कहना है शिकायतकर्ता सिद्धार्थ ने शिकायत की थी कि उसकी जेसीबी दिनेश के खेत पर खेत समतल करने के लिये चल रही थी। यहां वनरक्षक रामलाल सिटोले आया और बोला ये वन भूमि है। तुमको जेसीबी चलाना है तो 20000 की रिश्वत देना पड़ेगी। काम बंद करवा दिया और रिश्वत की मांग की गई। हमें शिकायत प्राप्त हुई और शिकायत सही पाई गई। आज 10000 की रिश्वत लेते हुए वनरक्षक को रंगेहाथ पकड़ा गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
50 हजार की मांग की थी, 20 पर सहमति बनी-
शिकायतकर्ता सिद्धार्थ का कहना है मेरी जेसीबी किसान के खेत में कई दिनों से चल रही थी। राम सिटोले जेसीबी चलने के दौरान पहुंचे और मशीन बंद कर दी और 50000 की मांग की। फाइनल राशि 20000 तय हुई थी इसमें से 10000 में पहले दे चुका हूं और 10000 आज दिए हैं। मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे बार-बार फोन लगाकर पैसे की मांग की जा रही थी। ज्यादा परेशान होने पर मैं लोकायुक्त के पास गया और शिकायत की।