भायला पीजी कालेज की छात्रा सिल्की सैनी ने सहारनपुर यूनिवर्सिटी में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया
पांच अन्य छात्राएं भी श्रेष्ठता सूची में शामिल
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर । देवबंद, मां शाकुम्बरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की शिक्षा सत्र 2023-24 की परीक्षा में भायला पीजी कालेज, भायला के छह छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए श्रेष्ठता सूची में स्थान प्राप्त कर भायला कालेज और देवबंद क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। कालेज के निदेशक डा. पीएस यादव और प्राचार्य डा. प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि एमएससी बायोकेमिस्ट्री की छात्रा सिल्की सैनी ने विश्वविद्यालय की श्रेष्ठता सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है जिन्हें पांच सितंबर को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पदक प्रदान करेंगी।
यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. ह्दय शंकर सिंह ने भायला पीजी कालेज की टापर छात्रा सिल्की सैनी को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
कालेज के प्राचार्य डा. प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि भायला पीजी कालेज की एमएससी कंप्यूटर विज्ञान की छात्रा प्रियांसु पुंडीर को यूनिवर्सिटी में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है और इसी विभाग की नीशू को छठा स्थान मिला है जबकि एमएम गृह विज्ञान की छात्रा पायल ने यूनिवर्सिटी में इस विषय में मेरिट में छठा स्थान प्राप्त किया और एमए समाज शास्त्र की छात्रा शिवांली पुंडीर ने इस विषय में यूनिवर्सिटी में सातवां और निकेता ने दसवां स्थान प्राप्त किया। इन सभी प्रतिभाशाली छात्राओं को कालेज समिति के अध्यक्ष श्याम कुमार, सचिव कंवरपाल सिंह, निदेशक डा. पीएस यादव, प्राचार्य डा. प्रवीण अग्रवाल, सोमपाल सिंह, डा. राजेश कुमार, बृजेश पुंडीर, संगीता रानी, डा. मेनपाल सिंह, सोमपाल सिंह, कुलदीप सिंह, बलराम शर्मा और दिनेश कुमार ने बधाई दी।