CURATED BY – RAVI SHIMLE | CITYCHIEFNEWS

बडवानी/अंजड़, भावसार समाज महिला मंडल द्वारा सभी बहनों ने  मिलकर हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम मनाया।नगर की  भावसार समाज धर्मशाला में बुधवार शाम को महिला मंडल की और से हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें श्रीमती अनिता भावसार ने सभी बहनों को हल्दी कुमकुम करके गजक से मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर चेयर रेस प्रतियोगिता भी दो ग्रुप में रखी गई जिसमे श्रीमती संतोषी भावसार और श्रीमती स्वाति वडनेरे प्रथम रही एवं  श्रीमती अनिता भावसार तथा श्रीमती साधना भावसार द्वितीय स्थान पर रही। सभी विजेताओं को भावसार महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रीता भावसार के सौजन्य से पुरुस्कार वितरित किए गए वहीं समाज महिला मंडल की वरिष्ठ श्रीमती मंगला वडनेरे की और से सभी बहनों को नाक की नथ भेंट की गई।
कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल सचिव श्रीमती अंजू भावसार ने किया वहीं सभी बहनों का आभार श्रीमती बरखा भावसार ने व्यक्त किया।