CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, भारतीय किसान संघ के द्वारा प्रदेश स्तरीय आह्वान पर कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचकर कृषि वैज्ञानिक जीआर अंबावतिया को कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली आईसीएआर के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि अनुसंधान परिषद किसानों की लाभ की आड़ में संदिग्ध समझौते से बाज आए। आईसीएआर देश की प्रतिभाओं को शर्मसार करते हुए विदेशी कंपनियों के साथ आईसीएआर समझौता करने में लगा है और चाहता है कि कंपनियां अपना शोध पत्र दाखिल करें और आईसीएआर के वैज्ञानिक स्वीकृति दें। ज्ञापन में मांग की गई कि सभी समझौते रद्द किए जाएं और किसानों के बीच पुन: विश्वास स्थापित करने के लिए व्यापक बहस और चर्चा करने के बाद ही किसी समझौते के बारे में सोचा जाए। केंद्र सरकार वह संबंधित शोध केंद्रों को पर्याप्त वित्तीय प्रदान करें तथा बजट में उल्लेखित निजी कंपनियों को शोध के लिए जो प्रावधान किए हैं उनको भी शासकीय शोध संस्थानों को उपलब्ध करवाए। यदि मांग पूरी नही की गई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देते समय जिलाध्यक्ष सवाईसिंह सिसोदिया, जिला मंत्री मुकेश पाटीदार, जिला सह मंत्री राधेश्याम मीणा, जिला कोषाध्यक्ष ललित नागर, जिला सदस्य अनिल पाटीदार, जिला सह मंत्री चंद्रसिंह सिसोदिया, जिला सदस्य राजबहादुरसिंह गुर्जर, जिला जैविक प्रमुख शिवनारायण शर्मा, अरविंद जोशी, दिनेश कलमोदिया, बाबूलाल कुंभकार, भागीदार तोमर, रामचंद्र धनगर, सतनारायण पाटीदार, शंकर प्रजापत, हंसराज उपलावदिया, जीवन मेवाड़ा, राजेंद्रसिंह मेवाड़ा, रमेश परमार, ज्ञानसिंग गुर्जर, सोहनसिंह सिसोदिया आदि मौजूद थे।