कटनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस
इस अवसर पर कटनी के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं समेत 50 से अभी अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जिला अध्यक्ष दीपक टंडन ने सर्वप्रथम कार्यालय में भाजपा का ध्वज फहराया। साथ ही पार्टी के पितृपुरूष, मातृ शक्तियों को नमन किया जिन्होनें अथक परिश्रम से भाजपा को परम वैभव तक पहुंचाया। स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में संगोष्ठी भी आयोजित की गई। जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष चमनलाल आनंद ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के सफर की गौरवगाथा कार्यकर्ताओं को बताई। तदोपरांत वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकुमार बसरानी ने सन 1980 मुबई अधिवेशन पार्टी के स्थापना के दिन में स्वयं के उपस्थित रहने के संस्मरण कार्यकर्ताओं से साझा किये। वरिष्ठ नेताओं का भाजपा का दुपटटा पहनाकर सम्मान किया। अपने उदबोधन में भाजपा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि लाखों लाख कार्यकर्ताओं की मेहनत त्याग और परिश्रम से हम पार्टी के परम वैभव को देख रहे है। हम सौभाग्यशाली हैं जो भाजपा के कार्यकर्ता है वह पार्टी जिसका नेतृत्व डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, भारत रत्न अटल जी, राजमाता सिंधिया, कुशाभाउ ठाकरे जैसे कर्मवीरों ने किया जिला अध्यक्ष ने स्वयं के छात्र जीवन में आभाविप में अपने कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने के दौरान कांग्रेस की सरकार के द्वारा अभाविप, भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताडि़त करने के उस समय को याद किया। इस संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय ने किया। जिलाध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए गौरव का दिन है। बूथ के कार्यकर्ता से लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडडा, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा परिवार का निरंतर विस्तार हो रहा है। इसी के तहत नवीन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज सैकड़ो कांग्रेस तथा अन्य दलों के पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह सभी लोग हमारे नेतृत्व से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा खजुराहो लोकसभा में हम सब मिलकर ऐतिहासिक विजय हासिल करेंगे। भाजपा की सदस्यता लेने वालों में सुनील रांधेलिया पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व कोषाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, डॉ आरपी पांडेय पूर्व यूथ कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष, संभव रांधेलिया पूर्व सचिव जिला कांग्रेस कमेटी, नीलराज सिंह बाबा पूर्व युवक कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष, कपिल श्रीवास्तव पूर्व महामंत्री युवक कांग्रेस, प्रकाश पटेल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष युवक कांग्रेस, रवि शिवहरे, रामनारायण सेन छोटे पूर्व जिला सचिव ग्रामीण कांग्रेस कमेटी, राजेन्द्र अग्रवाल मुनीम पूर्व जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी, विकास पाठक, एडवोकेट मनोज बाझल पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बसपा, अंशुल चौधरी, दीपक दुबे, वीरू कोल, कविता सिंह, खुशबू मिश्रा, कांता मिश्रा, अंजली विश्वकर्मा आदि शामिल थे।