CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, ब्यौहारी सिद्धाश्रम धाम से लौट रहे भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने दिनांक 16/03/2024 को पुलिस थाना रीठी के अंतर्गत भरतपुर और मोहास के बीच सफेद रंग की फोर व्हीलर जिसका नंबर MP 21CA 6059  से 14 पेटी कुल 720 पाव अवैध शराब का परिवहन कर रही थी वाहन सहित तीन आरोपियों की  सूचना संगठन के सदस्य महेश गुप्ता ने इसकी सूचना रीठी थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा जी को दी गई थी एवं संगठन के सदस्य संजय पटेल द्वारा  पुलिस अधीक्षक को भी जानकारी दी गई थी।
रीठी थाना परिसर में ही पुलिस के सामने फोर व्हीलर से शराब की पेटियां उतारकर गिनती की गई थी जिसमें 6 पेटी प्लेन की 300 पाव एवं 8 पेटी लाल मसाला की 400 पाव आधी पेटी में 6 पाव अंग्रेजी सहराब के 6 पाव रम मसाला के 8 पाव इंपेरियल ब्लू के टोटल 720 पाव अबैध शराब सहित तीन आरोपी (1) अंकित भदौरिया पिता घनश्याम भदौरिया (2) राजू भदौरिया पिता पूरन भदौरिया निवासी ग्वालियर (3) विकास सिंह पिता विनोद सिंह निवासी आजमगढ़ को भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों के सामने रीठी पुलिस हिरासत में लिया और ASI दिनेश सिंह के सामने गिरफ्तारी पत्रक पर संगठन के सदस्य दौलत सिंह एवं पन्ना लाल राय के हस्ताक्षर भी कराएं थे थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने कार्यवाही करने का आश्वासन देकर हम लोगों को भगा दिया लेकिन रीठी थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा द्वारा 720 पाव अबैध शराब की जगह मात्र 268 पाव अबैध शराब की कार्यवाही की गई है जो पूर्णतः गलत हैl सही कार्यवाही न करने पर रीठी पुलिस थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा पर कड़ी कार्रवाई की जाए जिसे लेकर समिति के सदस्य एसपी कार्यालय पहुँचे और शिकायत की है।