CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWSनकुड | सहारनपुर, सहारनपुर में 19 मई को होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में भव्य एवं दिव्या शोभायात्रा और संगोष्ठी को सफल बनाने के लिए सहारनपुर की टीम नकुड पहुंची। नकुड में मास्टर प्रवीण कुमार शर्मा के आवास पर नकुड क्षेत्र के ब्राह्मणों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें युवा ब्राह्मण नेता रोहित कौशिक, सूर्य पंडित द्वारा जानकारी दी गई कि 19 मई में सहारनपुर आवास विकास हरि मंदिर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में एक भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा निकलेगी जो शोभायात्रा पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा के आवास से होती हुई कलेक्टरेट सिविल कोर्ट गिल कॉलोनी, प्राचीन हनुमान मंदिर से जनमंच तक पहुंचेगी और जन मंच में एक विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। जिसमें मुख्य अतिथि  मां शाकंभरी  पीठ से महंत सहजानंद जी रहेंगे। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सहारनपुर जनपद के समस्त ब्राह्मणों को आह्वान किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में सहारनपुर पहुंचे। कार्यक्रम में कुलदीप  शर्मा, दुष्यंत शर्मा, मास्टर प्रवीण कुमार, प्रदीप शर्मा, अध्यना सुनील प्रधान, रणदेव, राजकुमार मलकपुर, अशोक शर्मा, दीपक शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, रोहित शर्मा, विकास शर्मा,  शुभम शर्मा, रविकांत शर्मा, जगदीप शर्मा, संजय शर्मा, दीपक आचार्य, हिमांशु शर्मा, रोहित शर्मा, गौरव शर्मा, कमलकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।