बेहट क्षेत्राधिकारी ने मिर्जापुर क्षेत्र में आइटीबीपी फोर्स के साथ की पैदल गश्त
चुनाव में हुडदंग करने वालो को दी सख्त चेतावनी
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, बेहट क्षेत्राधिकारी शशि प्रकाश शर्मा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मिर्जापुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश सिंह व बादशाहीबाग पुलिस चौकी इंचार्ज यशपाल सोम के साथ मिलकर आईटीबीपी के जवानों व पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र के गांव मगनपुरा, जानीपुर, फैजाबाद, आरिफपुर, फतेहपुर व बादशाहीबाग आदि गांवों में पैदल गश्त किया और चुनाव में हुडदंग करने वालो को चेताते हुए सख्त हिदायत दी है कि अगर किसी ने हुडदंग करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बेहट क्षेत्राधिकारी शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स के साथ गश्त किया गया है।लोकसभा चुनाव शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए गांवों में गश्त किया जा रहा है।असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी है। अफवाह फैलाने वालो को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।