CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, जिले में सरकारी स्कूलों में छात्र प्रवेश लेने को लेकर बेहद उदासीन है। जिले में 1438 परिषदीय स्कूल है। इनमें 274 स्कूलों में 50 और 20 से कम छात्र है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. विनिता गोयल ने बताया कि ब्लाक गंगोह और नकुड में स्थिति बदतर है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षक भी मानक के अनुसार नहीं है। कही 300 बच्चों पर दो शिक्षक और कही 100 बच्चों पर छह शिक्षक ही है। बीएसए ने कहा कि बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद स्कूलों में उनकी क्षमता के मुताबिक छात्रों का प्रवेश कराने में शिक्षक नाकाम रहे। पूरे जिले में बेसिक शिक्षा पटरी से उतरी हुई है।