बाणगंगा पुलिस नें एमआर-04 पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते 05 हथियार बंद बदमाशों को किया गिरफ्तार
बदमाशों से एक तलवार, चाकु-छुरा, लोहे की टॉमी जप्त
इन्दौर, इन्दौर शहर में अपराधों की रोकथाम एवं वाहन चोरो की धरपकड़ कर चोरी गये वाहनों की बरामदगी हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय इन्दौर श्री मकरंद देऊस्कर एवं श्रीमान अति. पुलिस आयुक्त महोदय इन्दौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशो के पालन में श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय इन्दौर(ज़ोन-03) श्री धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय इन्दौर(ज़ोन-03) श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त महोदय हीरानगर श्री धैर्यशील येवले के द्वारा थाना प्रभारी बाणगंगा निरी. राजेन्द्र सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
थाना बाणगंगा पुलिस टीम के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जारी उक्त निर्देशों के पालन में अपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही कर कई घटनाओं का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया है । इसी अनुक्रम में थाना बाणगंगा पुलिस को दिनांक 06.06.2023 की रात्रि को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ हथियारबंद बदमाश भेरु बाबा मंदिर की आड़ में बैठकर एमआर04 वाले पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे है । उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना बाणगंगा में पदस्थ उप निरी. महेश सिंह चौहान एवं उनकी टीम के साथ दबीश देकर डकैती डालने की योजना बनाते हथियार बंद बदमाशों की घेराबंदी की जिसमें पांच बदमाशों को मौके पर पकड़ा गया ।
गिरफ्तार आरोपीगणों के नामः-
01. आदर्श पिता पप्पू अहिरवार उम्र 19 साल निवासी नहर कालोनी, न्यु बस स्टेंण्ड अशोकनगर,
02. भव्य अहिरवार पिता श्रीराम अहिरवार उम्र 19 साल निवासी बरवटपुरा, चाचौडा थाना के पीछे जिला गुना
03. युवराज सिंह पिता शिवराज सिंह राजपूत उम्र 20 साल निवासी जैन मंदिर खेडापति मोहल्ला थाना चाचौड़ा जिला गुना
04. अनुराग धोसी पिता रमेश धोसी उम्र 19 साल निवासी झण्डा चौक गली, चाचौडा जिला गुना
05. गोविंद पिता केसरिया धोसी उम्र 20 साल निवासी झण्डा चौक गली, चाचौडा जिला गुना
पुलिस कार्यवाही में पकड़े गये बदमाशो से पूछताछ की गई जिन्होने पूछताछ पर वाहन चोरी की 25 से ज्यादा वारदाते भी कबुली जो बदमाशो से अभी तक चोरी की कुल 07 मोटर साईकिले बरामद की गई, शेष अन्य 18 से ज्यादा मोटर साईकिले बदमाशों के द्वारा चाचौडा के बिट्टु भंगार वाले को बेचना बताया । बदमाशों को न्यायालय पेश कर रिमाण्ड लेकर चाचौडा टीम रवाना की जा रही है।(01.) एक मोटर साईकिल होण्डा सीडी110 रजि. नंबर MP13FP0472,
(02.) एक मोटर साईकिल पेशन प्रो रजि. नंबर MP09QC6702,
(03.) एक मोटर साईकिल टीवीएस अपाचे बिना रजि. नंबर की जिसका चैचिस नंबर MD637CE7XK2G05887 है,
(04.) एक मोटर साईकिल हीरो होण्डा स्प्लेंडर प्लस रजि. नंबर MP09NJ3619,
(05.) एक यामाहा स्कुटर फसिनो रजि. नंबर MP09UB4680,
(06.) एक मोटर साईकिल हीरो होण्डा स्प्लेंडर रजि. नंबर MP09VM2583,
(07.) एक मोटर साईकिल हीरो होण्डा स्प्लेंडर रजि. नंबर MP09QA5163,
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में निरी. राजेन्द्र सोनी, उप निरी. स्वराज डाबी, उप निरी. महेश सिंह चौहान, प्र.आर. शैलेन्द्र मीणा, प्र.आर. राजीव यादव, आर. हीरामणि मिश्रा, आर. प्रदीप शर्मा, आर. मालाराम सिकरवार, आर. रविन्द्र रघुवंशी, आर. सतेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा ।