Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS

धार, धार जिले के दसाई मे अमझेरा को तहसील बनाने को लेकर दसाई नगर आज पूर्णतः रहा बंद, आपको बतादे की अमझेरा  को तहसील बनाने को लेकर जब से आसपास की ग्राम पंचायतों की बिना अनुमति से उन ग्राम पंचायत को तहसील मे जोड़ने से आसपास की ग्राम पंचायत के सभी नागरिक नाराज है साथ ही हम अब आपको बता दें कि अमझेरा व दसाई की जनसंख्या को देखते हुए अमझेरा की जनसंख्या कम है वह दसाई की जनसंख्या ज्यादा है इसी बात को लेकर आज दसाई नगर में इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर से दसई के मुख्य मार्गो से होते हुए बस स्टैंड हरदेव लाला पर ग्रामीणों व आसपास की ग्राम पंचायत से सरपंच व दसाई नगर के ग्रामीणों ने बताया कि अमझेरा को तहसील बनाई जा रही है  इस बात को लेकर आसपास के क्षेत्र की लगभग 30 ग्राम पंचायत सन 1938 में  ग्वालियर   स्टेट के जमाने से ग्राम दसई में कचहरी रही है उसके पश्चात या थाना भी रहा है सरदारपुर विधानसभा का सबसे बड़ा कृषक ग्राम दसाई जो 2000 में यहां टप्पा तहसील का प्रारंभ हुई थी टप्पा तहसील के अंतर्गत 15 से 20 ग्राम पंचायत पहले से ही जुड़ी है और यहां विधिवत कार्य होता है जो निर्णय लिया गया यह जनता के हित में नहीं है वास्तविक में देखा जाए तो अमझेरा को तहसील गठन किया जा रहा है तो आसपास के क्षेत्र की ग्राम पंचायत और ग्राम दसई के बिना अभिमत के निर्णय लिया गया है हम निर्णय का विरोध करते हैं   दसाई गांव को तहसील बनाया जाए इसी बात  को लेकर  मुकेश बामनिया तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।