CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, मां सरस्वती महोत्सव के प्रांगण में 13 अक्टूबर 2024 दिन रविवार को सरस्वती समिति व राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो जिला बालाघाट के लालबर्रा तहसील में पुलिस सहायता केंद्र एवं मानव अधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो परामर्श केंद्र का शुभारंभ मां सरस्वती महोत्सव के तत्वाधान में किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमंत नायक थाना प्रभारी लालबर्रा साथ ही उप निरीक्षक महेंद्र सिंह बघेल उप निरीक्षक शशांक राणा उप निरीक्षक वैशाली उइके,प्रशांत बांसोड़ एवं समस्त पुलिस बल राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो के ज़िला अध्यक्ष चयंक चैतगुरू जिला उपाध्यक्ष आयुष फबवानी एवं लालबर्रा ब्लॉक अध्यक्ष नितिन भारद्वाज, उपाध्यक्ष सपन खोबरागड़े, उपा. जितेंद्र भौरे,सचिव स्वाति ब्रम्हें जिला सचिव राज मिश्रा, वारासिवनी उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव,मीडिया ऑफिसर चंद्रकांत चंद्रावार,बिहारीलाल जी पटले, बसंत मसखरे,अंकित एयपुड़े, राजेश ब्रम्हें,विशाल पंचेश्वर, दीपक ब्रम्हें एवं ब्यूरो के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमे मां सरस्वती समिति के अध्यक्ष योगेशआश्वाले, कोषाध्यक्ष हिमांशु अर्जुनवार, मयूर महोबे, चेतन जैन, लिंकन अग्रवाल, अनिल ब्रम्हें, मुकेश अवधिया एवं समिति के सभी सदस्य शामिल रहे थाना प्रभारी हेमंत नायक द्वारा पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ करने का मुख्य उद्देश्य महोत्सव में आने वाले श्रद्धालु भक्ति भारी मात्रा में रात्रि कालीन मां सरस्वती महोत्सव के कार्यक्रम में पहुंचते हैं जिसमें भारी से भारी मात्रा में जनसमुदाय एकत्र होता है पुलिस प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करना जनमानस की सुरक्षा आपसी समानजस बनाए रखने में भरपूर सहयोग प्रदान करना एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार नियंत्रण ब्यूरो द्वारा जागरूकता अभियान व पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सयोग प्रदान करना है।